दिल्ली ब्लास्ट के बाद मऊ जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान

मऊ

मऊ जनपद के दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के मद्देनजर, मंगलवार को मऊ रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के मद्देनजर, मंगलवार को मऊ रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे के नेतृत्व में शहर कोतवाल, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और ट्रेनों के अंदर डीप सर्च मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों के सामान और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की।

अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, हालांकि अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई की गई और प्रतीक्षालय में गंदगी पाए जाने पर ₹200 का चालान किया गया।

सीओ सिटी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह गहन जांच की गई और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.