सिद्धार्थनगर:अनीता द्विवेदी बनीं समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश महासचिव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है। खेसरहा जिला पंचायत सदस्य, वार्ड संख्या 36, से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता अनीता द्विवेदी को समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह महत्वपूर्ण मनोनयन समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीवू श्रीवास्तव द्वारा किया गया है। मनोनयन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति भी शामिल थी।

पार्टी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, अनीता द्विवेदी के साथ-साथ प्रदेशभर की कई अन्य महिला नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अनीता द्विवेदी की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के समाजवादी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देते हुए स्थानीय नेताओं ने कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा और वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।अपनी नई जिम्मेदारी पर अनीता द्विवेदी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगी।

 

Voice Of Nwes 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.