मऊ: खाना बनाने को लेकर ननद-भौजाई में मारपीट, चार घायल

मऊ

मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हमीनपुरा मोहल्ले में खाना बनाने जैसे घरेलू मुद्दे को लेकर ननद और भौजाई के बीच विवाद हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हमीनपुरा मोहल्ले में खाना बनाने जैसे घरेलू मुद्दे को लेकर ननद और भौजाई के बीच विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

 

Voice Of News24