महराजगंज:दिल्ली ब्लास्ट के बाद भारत सीमा पर सख्ती,पुलिस और एसएसबी ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ

महराजगंज

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मद्देनजर, महराजगंज जिले की भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मद्देनजर, महराजगंज जिले की भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ठूठीबारी बॉर्डर सहित सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति तथा वाहन की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी (SSB) ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

पुलिस और खुफिया विभाग की संयुक्त टीमों ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, होटलों और मुख्य चौराहों पर भी चेकिंग की। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। नेपाल की ओर से आने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

 

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.