DM की सख्ती: महिला अस्पताल व श्रमायुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण, 3 का वेतन रुका

मऊ

मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जिला महिला चिकित्सालय और सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जिला महिला चिकित्सालय और सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें कई अनियमितताएं मिलीं।

कार्रवाई: सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद, और स्वच्छकार विशाल को बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोका गया और स्पष्टीकरण माँगा गया।

महिला चिकित्सालय: स्टाफ नर्स, पैथोलॉजिस्ट और आउटसोर्सिंग स्टाफ सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। DM ने सभी से स्पष्टीकरण माँगने का निर्देश दिया।

अन्य निर्देश: DM ने जर्जर एएनसी कक्ष की मरम्मत, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, बायो मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण, और जर्जर खड़ी एम्बुलेंसों पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.