मऊ जिला अस्पताल: OPD से कई डॉक्टर नदारद, 1200+ मरीज परेशान

मऊ

मऊ जनपद के अस्पताल की ओपीडी में कई डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के अस्पताल की ओपीडी में कई डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बदलते मौसम के कारण 1200 से अधिक रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद, कई मरीज बिना इलाज के लौटने को मजबूर हुए।

हालत: मंगलवार को 12 से 1 बजे के बीच ओपीडी में भारी भीड़ थी, लेकिन फेफड़ों की मरीज निर्मला देवी सहित कई गंभीर मरीज घंटों डॉक्टर का इंतजार करते रहे।

प्रशासन: मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

CMS का बयान: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. धनंजय कुमार सिंह ने जनरल सर्जन डॉ. आरके गुप्ता के अवकाश पर होने की पुष्टि की, लेकिन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीपी आर्या, डॉ. सौरभ त्रिपाठी (ईएनटी), और डॉ. मोहम्मद आमीर सहित अन्य डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर अनभिज्ञता जताई।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.