देवरिया
देवरिया जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए सोमवार को 24 पुलिसकर्मियों (तीन निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक और सात अन्य) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए सोमवार को 24 पुलिसकर्मियों (तीन निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक और सात अन्य) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
मुख्य बदलाव
निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को प्रभारी सम्मन सेल बनाया गया।
निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई को प्रभारी 112 की जिम्मेदारी मिली।
निरीक्षक अनिल कुमार को वीआईपी/चुनाव/साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया।
इसके अलावा, उपनिरीक्षक बांके यादव को घांटी चौकी और जितेश श्रीवास्तव को करौंदू चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों/चौकियों में तैनाती दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, यह कदम जिले में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए उठाया गया है।
नेपाल में लाखों की भारतीय यूरिया खाद जब्त: सीमा सुरक्षा पर सवालhttps://t.co/ZpVoWzta6W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2025























