बलिया: निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की हालत बिगड़ी, परिजनों का हंगामा

बलिया

बलिया जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में सोमवार रात प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में सोमवार रात प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

बांसडीह निवासी नेहा गुप्ता (28) को सामान्य डिलीवरी के लिए रविवार को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद स्टाफ ने उनसे ब्लड की मांग की और पचास हजार रुपये लिए, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

 

 

Voice Of News24