वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ: सिद्धार्थनगर में विशेष समारोह, पीएम मोदी और सीएम योगी का संबोधन लाइव प्रसारित

सिद्धार्थनगर

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ शुक्रवार को देशभर में उत्साह के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में सिद्धार्थनगर के अम्बेडकर सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ शुक्रवार को देशभर में उत्साह के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में सिद्धार्थनगर के अम्बेडकर सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (नई दिल्ली) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (लखनऊ) के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया।

समारोह में सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सांसद पाल ने बताया ‘देश की आत्मा’

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन से हुआ। इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने राष्ट्रगीत को आजादी के संघर्ष में ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत बताते हुए इसे ‘देश की आत्मा’ और राष्ट्रभावना का प्रतीक बताया। उन्होंने देश की उन्नति और एकता के लिए निष्ठा से योगदान देने का आह्वान किया।

‘भारत को जोड़ने वाला गीत’: भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने भारत को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का कार्य किया है और यह राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

डीएम ने दिया अगली पीढ़ी को संदेश

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि यह गीत उस काल में जनमानस में चेतना जगाने का संदेश देता था और आने वाली पीढ़ी को इससे सीख लेने की आवश्यकता है ताकि वे राष्ट्र निर्माण में मजबूत योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में छात्रों (अनुज्ञा चतुर्वेदी, विभु ओझा, छवि मिश्रा) ने भी अपने विचार रखे। अंत में, सीडीओ बलराम सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.