परतावल (महराजगंज)
मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को परतावल चौक स्थित बंधन मैरेज हॉल में भाजपा की ओर से पनियरा विधानसभा कार्यशाला/सम्मेलन का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को परतावल चौक स्थित बंधन मैरेज हॉल में भाजपा की ओर से पनियरा विधानसभा कार्यशाला/सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, बूथ प्रमुख, बीएलए-2 प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि संजय पाण्डेय ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों को अभियान की जानकारी दें और लोगों को अपने नाम सही कराने के लिए प्रेरित करें।
वहीं विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि “शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सच्ची आधारशिला है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस जनहित कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “राहुल गांधी को हर बार चुनाव परिणामों में ईवीएम की गलती दिखती है, जबकि भाजपा जनसेवा और संगठन की ताकत से जीतती है।”
इस अवसर पर एसआईआर संयोजक महाराजगंज व जिला महामंत्री बबलू यादव, एसआईआर संयोजक पनियरा विधानसभा अंगद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, पनियरा चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, भाजपा नेत्री शुभलक्ष्मी सिंह, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खान सहित वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी, बीएलए-2 और महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
आजमगढ़: 50 हजार का इनामी गो-तस्कर वाकिफ STF एनकाउंटर में ढेरhttps://t.co/dCV0IUEhQE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2025























