बलरामपुर: नाबालिग अपहृता बरामद, शादी के झांसे में भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर, उसे शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर, उसे शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना और कार्रवाई

शिकायत: 3 नवंबर 2025 को ग्राम राजाजोत निवासी अतवारी चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को महेश पुत्र लल्ला बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

अभियान: पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की।

गिरफ्तारी: शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता को बरामद कर लिया और मामले से संबंधित आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.