मऊ
मऊ जनपद में एंटी करप्शन टीम (आजमगढ़ यूनिट) ने हलधरपुर थाने में तैनात दरोगा अजय सिंह को ₹20,000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में एंटी करप्शन टीम (आजमगढ़ यूनिट) ने हलधरपुर थाने में तैनात दरोगा अजय सिंह को ₹20,000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मामले का विवरण
दरोगा का नाम: अजय सिंह, तैनात: हलधरपुर थाना
गिरफ्तारी: एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर चाय की दुकान पर खड़ी दरोगा की बाइक की डिग्गी में पैसे रखवाते ही उसे दबोच लिया।
घूस का कारण: दरोगा, हलधरपुर थाना क्षेत्र में 29 सितंबर 2025 को जमीन विवाद में हुई मारपीट के मामले की विवेचना कर रहा था।
रिश्वत की मांग: दरोगा ने मामले से नाम हटाने के लिए 20 आरोपियों में से हर शख्स से ₹10-10 हजार की मांग की थी।
वसूली: बताया गया है कि दरोगा अब तक ₹1.60 लाख पहले ही वसूल चुका था।

ट्रैप: पीड़ित धीरतेश उर्फ बबलू को दरोगा ने आज ₹20,000 देने के लिए बुलाया था। धीरतेश ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप बिछाया और दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम दरोगा को दक्षिण टोला थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ जारी है।
डीएम का औचक निरीक्षण: कई कार्यालयों से अधिकारी-कर्मचारी नदारद, कार्रवाई के निर्देशhttps://t.co/EkYAjiKbMy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2025













