बलरामपुर की स्वास्थ्य सेवाओं पर CRM की गंभीर नाराज़गी: जल्द सुधार न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं पर कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) की टीम ने गंभीर असंतोष व्यक्त किया है। चार दिवसीय निरीक्षण के बाद लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय बैठक में टीम ने चेतावनी दी है पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं पर कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) की टीम ने गंभीर असंतोष व्यक्त किया है। चार दिवसीय निरीक्षण के बाद लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय बैठक में टीम ने चेतावनी दी है कि यदि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में मिली खामियां
सीआरएम टीम ने 2 से 5 नवंबर तक जिला अस्पताल सहित जिले के कई स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया था।

सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि मरीजों को शासन की अपेक्षा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

इन खामियों की प्रारंभिक जानकारी जिलाधिकारी के साथ भी साझा की गई थी।

लखनऊ की बैठक और निर्देश
लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय बैठक में सीएमओ, तीनों जिला अस्पतालों के सीएमएस और डीपीएम सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अधिकारी उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करते हुए मरीजों को तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।

महकमे में हड़कंप
संभावित कार्रवाई से बचने के लिए विभागीय अधिकारी सतर्क हो गए हैं और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश तुरंत जारी किए गए हैं।

विभागीय कर्मियों का कहना है कि सीआरएम टीम अब अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई निर्धारित होगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.