महिला आयोग अध्यक्ष ने बलरामपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया: अव्यवस्था देख अधिकारियों को फटकार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को बलरामपुर में महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए संयुक्त जिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को बलरामपुर में महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए संयुक्त जिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण में मिली कमियां
गंदगी: वार्डों के निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी देखकर अध्यक्ष ने नाराज़गी व्यक्त की।

मरीजों की शिकायत: मरीजों ने दवाओं की अनुपलब्धता और सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें कीं।

अधिकारियों की अनुपस्थिति: निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) दोनों अनुपस्थित मिले। अध्यक्ष ने इसे गंभीर लापरवाही बताया।

निर्देश और कार्रवाई
डॉ. चौहान ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क किया और कमियों को तुरंत दूर करने तथा इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में सहभागिता
निरीक्षण से पहले, उन्होंने अस्पताल परिसर में आयोजित कन्या जन्मोत्सव, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नवजात शिशुओं को बेबी किट भेंट की।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.