हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

हापुड़

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस जांच
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस मृतक की शिनाख्त (पहचान) करने के प्रयास कर रही है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News24