घोसी नव निर्माण मंच का प्रदर्शन: बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों के लिए मुआवजे की मांग

मऊ

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में घोसी नव निर्माण मंच के सदस्यों ने बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में घोसी नव निर्माण मंच के सदस्यों ने बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को तीन सूत्रीय मांगों वाला एक ज्ञापन सौंपा।

किसानों की समस्या
मंच के प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, खासकर धान की फसलें जलमग्न हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन द्वारा अब तक फसलों के नुकसान का सर्वे नहीं कराया गया है, जिससे किसानों में भारी रोष है।

तीन सूत्रीय प्रमुख मांगें
घोसी नवनिर्माण मंच ने प्रशासन को निम्नलिखित तीन प्रमुख मांगें सौंपी हैं:

केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) धारकों का कर्ज माफ करना।

खेती के संसाधनों (बिजली आदि) के बिल माफ करना।

बटाईदार किसानों को भी मुआवजा प्रदान करना।

मंच के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने मांग की कि लेखपालों को भेजकर तत्काल क्षति का सर्वे कराया जाए, ताकि बाद में बुवाई होने पर प्रशासन मुआवजे से इनकार न कर सके।

 

 

Voice Of News24