मऊ में गलत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई: यातायात पुलिस ने वाहनों में लगाए ताले

मऊ

मऊ जनपद के सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत, मऊ में यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत, मऊ में यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई का फोकस
यह अभियान मुख्य रूप से निम्न पर केंद्रित है:

तेज रफ्तार वाहन।

बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले।

ओवरलोडिंग वाहन।

गलत दिशा में चलने वाले वाहन।

गलत तरीके से पार्किंग करने वाले वाहन।

ताला लगाने की कार्रवाई
यातायात सब इंस्पेक्टर जय हिन्द ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली और सड़क किनारे देर तक खड़े होकर सवारियां भरने वाली सवारी गाड़ियों के पहियों में ताला लगाया गया और उनके चालान भी किए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे वाहन यातायात व्यवस्था बाधित करते हैं और जाम की स्थिति पैदा करते हैं। जब तक चालक नियमों का पालन नहीं करते, तब तक ताला नहीं हटाया जाएगा और कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.