हापुड़: नेशनल हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, एम्बुलेंस भी दुर्घटनाग्रस्त; कई घायल

हापुड़

हापुड़ जनपद के शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-9 पर बाबूगढ़ इलाके में काली नदी पुल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-9 पर बाबूगढ़ इलाके में काली नदी पुल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो पिकअप वाहन और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गए, जिससे कई लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?
पहली टक्कर: दिल्ली से मुरादाबाद जा रही एक महिंद्रा पिकअप की अज्ञात वाहन से टक्कर हुई, जिसमें जगदीश और दलजीत (संगरूर, पंजाब) घायल हो गए।

दूसरी टक्कर: घायलों को लेने के लिए मौके पर एक एम्बुलेंस पहुंची थी। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने एम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और दूसरी पिकअप पलट गई। इस दौरान एम्बुलेंस चालक प्रवीण भी घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने यातायात सुचारु कराकर सामान्य किया।

सभी घायलों को दूसरी एम्बुलेंस से सीएचसी हापुड़ भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

पलटी हुई पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.