विलियमसन को आराम, मैट हेनरी की वापसी,वेस्टइंडीज वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में प्रमुख तेज गेंदबाज मैट हेनरी की चोट से उबरने के बाद वापसी हुई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन को आराम दिया गया है।

सीरीज का पहला मुकाबला 16 नवंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम अभी अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके बाद वनडे सीरीज शुरू होगी।

तेज गेंदबाज मैट हेनरी की ‘फिट’ वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से काल्फ स्ट्रेन (पिंडली की नस में खिंचाव) के कारण बाहर रहे तेज गेंदबाज मैट हेनरी, रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौटे हैं।

हेनरी की वापसी कीवी टीम के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि इस वनडे सीरीज के ठीक बाद टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है, जिसमें उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

विलियमसन को टेस्ट की तैयारी के लिए ब्रेक

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को वनडे स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। टीम प्रबंधन ने उन्हें यह ब्रेक दिसंबर महीने की शुरुआत में होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए दिया है, ताकि वह सफेद गेंद के क्रिकेट से ध्यान हटाकर लंबे फॉर्मेट पर पूरी तरह से फोकस कर सकें।

हेड कोच रॉब वाल्टर ने हेनरी की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, “हेनरी हमारे सीनियर गेंदबाज हैं और उनकी वापसी हमारे लिए काफी अच्छी बात है। वह वनडे और फिर उसके बाद होने वाली टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

कप्तान: मिचेल सैंटनर ,माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.