हापुड़
हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर चौपला के पास बृहस्पतिवार देर रात दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर चौपला के पास बृहस्पतिवार देर रात दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
घटना का विवरण
टक्कर की सूचना पर कुचेसर चौपला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।
अस्पताल में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नली हुसैनपुर गांव निवासी पुनीत कुमार (पुत्र महेश चंद) ने दम तोड़ दिया।
दूसरा घायल युवक गंभीर अवस्था में है और उसका इलाज चल रहा है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने पुनीत के परिजनों को सूचना दे दी है, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ: पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, “अंजलि, मैंने काम खत्म कर दिया”https://t.co/5DjGIaZv7P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2025























