काशी से मिलेगी ‘वंदे भारत’ की बड़ी सौगात! दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं PM मोदी

वाराणसी

प्रधानमंत्री और वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद नरेंद्र मोदी आज, 7 नवंबर की शाम, दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंच रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रधानमंत्री और वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद नरेंद्र मोदी आज, 7 नवंबर की शाम, दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा न केवल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि देश के कई हिस्सों को तेज रफ्तार से जोड़ने वाली बड़ी रेल सौगात लेकर आ रहा है।

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने, यात्रा समय कम करने और पर्यटन उद्योग को नया आयाम देने के लिए प्रधानमंत्री चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

काशीवासियों को खास उपहार: वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत

प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को बनारस (पूर्व का मंडुवाडीह) स्टेशन से इन चार वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इन सौगातों में, वाराणसी से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस खास तौर पर काशी और पूर्वांचल के लोगों के लिए एक बड़ा उपहार मानी जा रही है। यह ट्रेन धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूती देगी, क्योंकि यह वाराणसी को विंध्याचल, प्रयागराज और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो से जोड़ेगी।

प्रधानमंत्री मोदी बनारस स्टेशन पर एक कार्यक्रम में शहर के लोगों को संबोधित भी करेंगे।

पीएम का दो दिवसीय कार्यक्रम

7 नवंबर, शाम 5 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य लोग उनकी अगवानी करेंगे। एयरपोर्ट से पीएम बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) के लिए प्रस्थान करेंगे।

8 नवंबर: पीएम मोदी बनारस स्टेशन से देश को 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। वाराणसी-खजुराहो के अलावा, वह वर्चुअली तीन अन्य ट्रेनों – लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम मोदी की यह यात्रा न केवल उत्तर प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने के उनके विजन को भी आगे बढ़ाती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.