सिद्धार्थनगर:बॉलीवुड और हरियाणवी तड़का, बुद्धा राइस सम्मेलन में बिखरेगा सितारों का जलवा!

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्वांचल की शान और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के तहत चयनित काला नमक चावल को वैश्विक पहचान दिलाने और इसके व्यापार को नई ऊंचाई देने के लिए आयोजित।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्वांचल की शान और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के तहत चयनित काला नमक चावल को वैश्विक पहचान दिलाने और इसके व्यापार को नई ऊंचाई देने के लिए आयोजित बुद्धा राइस काला नमक क्रेता एवं विक्रेता सम्मेलन इस बार मनोरंजन के रंग में भी डूबेगा।

आगामी आठ और नौ नवंबर को होने वाले इस भव्य सम्मेलन में, केवल चावल के विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने गायक हिमांशु शर्मा और हरियाणवी म्यूजिक सेंसेशन रुचिका जांगिड़ भी अपनी शानदार प्रस्तुति से चार चांद लगाएंगी।

आकर्षण का केंद्र बनेंगे कलाकार

बॉलीवुड सिंगर हिमांशु शर्मा अपनी सुरीली आवाज़ से कार्यक्रम में समां बांधेंगे।

हरियाणवी गायिका रुचिका जांगिड़ अपने जोशीले परफॉर्मेंस से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगी।

 

काला नमक: विश्व में बढ़ रही है मांग

सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल, जिसे ‘बुद्धा राइस’ भी कहा जाता है, अपनी अद्वितीय सुगंध और स्वाद के कारण पूरे विश्व में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे प्रदेश स्तर पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत चुना गया है, जिससे इसकी मांग में भारी वृद्धि हुई है।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इस सुगंधित चावल को और अधिक पहचान दिलाना और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसके व्यापार को बढ़ावा देना है।

बुद्धा राइस सम्मेलन, जहां एक ओर कृषि, व्यापार और उद्योग जगत के विशेषज्ञ काला नमक चावल की संभावनाओं पर मंथन करेंगे, वहीं दूसरी ओर संगीत और कला का यह तड़का इसे एक यादगार और मनोरंजक आयोजन बना देगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.