महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के पास पोखरे में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के पास पोखरे में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पोखरे में मिला था शव
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2025 को बसडीला गांव के पास एक पोखरे से एक महिला का शव बरामद हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद मृतका की पहचान पनियरा नगर पंचायत के वार्ड नं. 10 निवासी संजना के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की।
प्रेम विवाह बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि संजना का लगभग छह महीने पहले अरुण राजभर से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद अरुण संजना को अपने घर ले जाना चाहता था, लेकिन संजना बच्चे के जन्म के बाद आने की बात कहकर मना कर रही थी।
पुलिस की जांच के मुताबिक, 31 अक्तूबर की रात अरुण संजना को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ।
बेरहमी से किया कत्ल, शव फेंका पोखरे में
पुलिस ने खुलासा किया कि विवाद के बाद 2 नवंबर की भोर में अरुण और उसकी मां अंशु देवी ने मिलकर संजना की बेरहमी से हत्या कर दी।
“आरोपियों ने पहले उसका मुंह दबाकर पीटा और फिर दीवार पर सिर पटककर उसे मौत के घाट उतार दिया।”
हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की और गांव के बाहर ले जाकर पोखरे में फेंक दिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पनियरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अरुण राजभर और अंशु देवी को 6 नवंबर को डिंगुरी सिवान स्थित एक बागीचे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान वैशाली जिले के भगवानपुर से लोकतंत्र की एक अनोखी और ध्यान खींचने वाली तस्वीर सामने आई है।यहां के एक किसान केदार यादव मतदान करने के लिए भैंस पर सवार होकर पोलिंग बूथ पहुंचे, pic.twitter.com/jNg3BFrlwt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 6, 2025























