फरीदाबाद : ‘हत्यारा’ लिखी टी-शर्ट पहनने वाला युवक हिरासत में, स्कूटी की नंबर प्लेट पर था ‘420’

फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस को एक अजीबोगरीब मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जो अपनी टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में ‘हत्यारा’ लिखकर घूम रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

फरीदाबाद पुलिस को एक अजीबोगरीब मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जो अपनी टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में ‘हत्यारा’ लिखकर घूम रहा था। पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि यह युवक इलाके में दहशत फैला रहा है। संदेह तब और गहरा गया जब उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी की नंबर प्लेट पर भी ‘420’ लिखा हुआ मिला।

मीट काटने की वजह से लिखवाया ‘हत्यारा’

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ में युवक ने ‘हत्यारा’ लिखने के पीछे की वजह बताई। युवक ने दावा किया कि वह मीट की दुकान चलाता है और मुर्गा काटने ) का काम करता है, इसीलिए उसने टी-शर्ट पर यह शब्द लिखवाया था। उसने स्वीकार किया कि वह अक्सर इसी टी-शर्ट को पहनकर बाजार में निकलता है।

पुलिस अब युवक के खिलाफ दहशत फैलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.