महराजगंज:परतावल में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को पुलिस का अभियान, 20 वाहनों का चालान

परतावल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को परतावल चौकी पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को परतावल चौकी पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

यह अभियान चौकी के एसआई अंकित चौरसिया और एसआई शुभम् चौबे के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें कांस्टेबल विनय गौंड, संतोष और सूर्यनाथ चौहान भी शामिल रहे।

चेकिंग के दौरान, पुलिस टीम ने वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहन जांच की। जिन वाहन चालकों के पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई और कुल 20 वाहनों का चालान किया गया।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय अपने समस्त आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.