परतावल
महराजगंज जनपद चार माह से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद चार माह से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। यह आंदोलन नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15, अवैद्यनाथ नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है, जहाँ आशाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
भुगतान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां और संगिनी एकत्र होकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती रहीं।
नाराज आशाओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा परिवार नियोजन से जुड़ी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं। इसके बावजूद उन्हें चार महीनों से मेहनताना नहीं मिला है, जिसके कारण उनके घरों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
आशाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
सीएचसी प्रभारी को कई बार दी गई सूचना
कार्यकत्रियों ने बताया कि उन्होंने कई बार सीएचसी प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
धरना स्थल पर उपस्थित आशा संगिनियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “हम दिन-रात लोगों की सेवा करते हैं, लेकिन हमारी मेहनत की कीमत समय पर नहीं मिलती। अब हम चुप नहीं बैठेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि शीघ्र ही मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है, और जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का समय-सारणी हुआ घोषित,18 फरवरी 2026 को होगी प्रथम परीक्षा,12 मार्च 2026 को होगा समापन pic.twitter.com/dURNv74rFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2025























