सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु विधानसभा के 10 जर्जर मार्गों की होगी मरम्मत, ₹3 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। क्षेत्र के 10 प्रमुख जर्जर हो चुके मार्गों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य पर ₹3 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

विधायक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

स्थानीय विधायक श्याम धनी राही के अनुरोध पर, मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के तहत आने वाले इन 10 मार्गों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है। विधायक श्याम धनी राही ने बताया कि इस स्वीकृति से क्षेत्र की जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और इससे विकास की गति को और अधिक बल मिलेगा।

इन 10 मार्गों पर होगा निर्माण कार्य

इस विशेष मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए लगभग ₹3 करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित की गई है। स्वीकृत धनराशि से निम्नलिखित प्रमुख मार्गों पर कार्य किया जाएगा

टड़िया बाजार से डुमरिया होते सार हरनी शिव मंदिर मार्ग: 2 किलोमीटर मार्ग की मरम्मत।

एलडी मार्ग के किमी 46 से ककरही संपर्क मार्ग: 1 किलोमीटर मार्ग के लिए ₹16.46 लाख आवंटित।

लोटन-नेपाल सीमा के किमी एक से विजदेया संपर्क मार्ग पर आबादी भाग: सीसी रोड निर्माण के लिए करीब ₹33.77 लाख आवंटित।

मोहाना-लोटन मार्ग के किमी सात से लकड़ा होते हुए लोधपुरवा संपर्क के आबादी भाग: सीसी रोड निर्माण के लिए ₹26.95 लाख आवंटित।

मधुवना संपर्क मार्ग: करीब ₹15.95 लाख का कार्य।

उस्का सोहांस मार्ग से फुलवरिया संपर्क मार्ग।

एफएनवीएस से महरिया संपर्क मार्ग।

इन मार्गों के जीर्णोद्धार से कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे उनका दैनिक जीवन सुगम हो सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.