बलरामपुर पुलिस को मिली सफलता: पचपेड़वा थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने पचपेड़वा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने पचपेड़वा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम ललभरिया खादर निवासिनी वादिनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी लगभग 15 वर्षीय बेटी को विपक्षी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। इस शिकायत के आधार पर थाना पचपेड़वा में मु0अ0सं0-0185/2025 (बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत) पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. श्री जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे।

आज, दिनांक 05.11.2025 को, थाना पचपेड़वा पुलिस टीम ने इस मामले से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

फूलचन्द कनौजिया पुत्र गोरखनाथ, निवासी ग्राम गौराभारी, थाना पचपेड़वा, बलरामपुर।

निरही पत्नी फूलचन्द, निवासी ग्राम गौराभारी, थाना पचपेड़वा, बलरामपुर।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को उनके निवास स्थान ग्राम गौराभारी से गिरफ्तार किया है और उन्हें आगे की विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। आरोपियों पर बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.