शोहरतगढ़: बढ़नी चौक पर लगेगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा? सामाजिक चेतना मंच ने नपं अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद शोहरतगढ़ के बढ़नी कस्बे में भगवान बुद्ध की स्थायी प्रतिमा स्थापित करने की मांग जोर पकड़ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद शोहरतगढ़ के बढ़नी कस्बे में भगवान बुद्ध की स्थायी प्रतिमा स्थापित करने की मांग जोर पकड़ रही है। राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले सामाजिक चेतना मंच ढ़ेबरुबा ने बुधवार को बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है।

मानवता के प्रतीक बुद्ध की मांग

ज्ञापन में मंच के सदस्यों ने तर्क दिया है कि भगवान बुद्ध मानवता, शांति और करुणा के वैश्विक प्रतीक हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सिद्धार्थनगर जनपद स्वयं भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में बढ़नी के मुख्य चौक पर उनकी स्थायी प्रतिमा की स्थापना से न केवल क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी, बल्कि यह नगर के गौरव का प्रतीक भी बनेगा।

मंच ने यह भी उल्लेख किया है कि चौक पर प्रतिमा स्थापित होने से सामाजिक सौहार्द और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। यह नगर निवासियों और आगंतुकों को करुणा, समानता और मानवता के मूल्यों का संदेश देगा।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख लोग

ज्ञापन सौंपने वालों में शत्रुघ्न प्रसाद, सुभाष टाइगर, आशीष संगम, राममूरत यादव, भीम प्रकाश, डॉ. लालता प्रसाद, धर्मराज, डॉ. मनोज गौतम, जेपी विश्वकर्मा, जगदीश, श्यामलाल, सतेंद्र, अरविंद आर्य, अशोक महेंद्र मिश्र, बासदेव कसौधन, राजेंद्र भारती, मंगेश यादव और दुर्गेश सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

मंच के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि यह पहल बढ़नी नगर को एक नई सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान प्रदान करेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.