सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बिस्कोहर आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर परसोहन घाट पर बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बिस्कोहर आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर परसोहन घाट पर बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों भक्तों ने पवित्र स्नान कर भगवान विष्णु और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।
भक्तिमय हुआ वातावरण
भोर से ही घाट पर भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। स्नान के दौरान घाट परिसर ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं और बच्चों में गंगा स्नान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रूप से दीपदान किया और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था
मेले के लिए स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत बिस्कोहर द्वारा घाट परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ-साथ नगर पंचायत कर्मियों की विशेष तैनाती की गई थी। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने घाट पर साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि परसोहन घाट पर प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है, जिसमें आसपास के कई गांवों से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।
महराजगंज:धानी बाजार के राप्ती घाट पर आस्था का सैलाब,कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकीhttps://t.co/qApSyXlSwO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2025























