महराजगंज
महराजगंज जनपद के बहुप्रतीक्षित महराजगंज महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बहुप्रतीक्षित महराजगंज महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए मुख्य मंच का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मुख्य मंच के चारों ओर आकर्षक स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिन पर स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और विभिन्न व्यंजन उपलब्ध होंगे।
स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत-संगीत और खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
यह महोत्सव जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को प्रदर्शित करता है। महोत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जा रहे परिसर को लेकर स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह है, जिससे जिले का वातावरण उत्सवमय हो गया है।
मंदिर तोड़ने का विवाद और सांसद जगदंबिका पाल का विरोध, पड़ गया भारी? डीएम राजा गणपति आर के तबादले पर गर्माया चर्चाओं का बाजारhttps://t.co/fzoc4vtGLf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2025























