सिकन्दरपुर में महावीरी झण्डा जुलूस को लेकर आलाधिकारियों ने की बैठक, रूटों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

बलिया

बलिया जनपद के सिकन्दरपुर थाना परिसर में सोमवार, 29 जून को आगामी महावीरी झण्डा जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के सिकन्दरपुर थाना परिसर में सोमवार, 29 जून को आगामी महावीरी झण्डा जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बलिया के पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जुलूस के आयोजक बन्धुओं और प्रबुद्ध जनों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने महावीरी जुलूस के आयोजकों से बातचीत कर शांति व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जुलूस के पारंपरिक रूटों का निर्धारण करने के साथ-साथ आयोजकों की समस्याओं और सुझावों के विषय में भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने आयोजकों को शासन की गाइडलाइंस से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि इस धार्मिक आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों ने किया जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज ने प्रशासनिक टीम के साथ सिकन्दरपुर कस्बे में जुलूस के सभी निर्धारित रूटों का बारीक निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग में आने वाली संभावित बाधाओं, लटके बिजली के तारों और साफ-सफाई की व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर ही कड़े निर्देश दिए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

सुरक्षा और प्रशासनिक मुस्तैदी को लेकर आयोजित इस अहम बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दिनेश कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उपनिरीक्षक श्री कौशल कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर मूलचन्द्र चौरसिया सहित अन्य थानों की पुलिस फ़ोर्स, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में डिजिटल वॉलिंटियर्स व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.