हरपुर फीडर क्षेत्र में बिजली विभाग का सघन अभियान, 20 कनेक्शन काटे, 1.10 लाख रुपये की वसूली

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विद्युत वितरण खंड परतावल के उपखंड अधिकारी मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली विभाग एवं विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से हरपुर फीडर क्षेत्र के ग्रामसभा पुरैना व बैरिया में सघन जांच अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विद्युत वितरण खंड परतावल के उपखंड अधिकारी मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली विभाग एवं विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से हरपुर फीडर क्षेत्र के ग्रामसभा पुरैना व बैरिया में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 45 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। जांच के दौरान बकाया एवं अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित कर दिए। वहीं, मौके पर ही 12 उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व की वसूली करते हुए कुल 1 लाख 10 हजार रुपये जमा कराए गए।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राजस्व वसूली बढ़ाने तथा बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और विद्युत नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान में विजिलेंस प्रभारी अजय कुमार गुप्ता, एसआई उमेश कुशवाहा, कांस्टेबल आलोक यादव, कांस्टेबल गोविंद खड़वार, महिला कांस्टेबल संगीता देवी, विजिलेंस जेई दीपक गुप्ता, अवर अभियंता कमलेश चौधरी, लाइनमैन अजय शर्मा, शैलेश यादव, बेचन यादव, कृष्ण कुमार एवं रमेश सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.