सिन्दुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: न्यायालय से जारी NBW मामले में एक वारंटी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के करीबी पर्यवेक्षण में अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के करीबी पर्यवेक्षण में अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत सिन्दुरिया थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

थानाध्यक्ष सिन्दुरिया के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए रविवार, 28 जून 2026 को इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?

पकड़ा गया अभियुक्त माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खंड), कोर्ट संख्या-03/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा जारी ऑनलाइन गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में वांछित था। यह मामला मुकदमा संख्या 139/18 (क्रिमिनल केस संख्या 4521/2018), सरकार बनाम शंकर केवट से संबंधित है, जिसमें अभियुक्त के खिलाफ सिन्दुरिया थाने में आईपीसी की धारा 379, 411 और 357 के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार वारंटी का विवरण:

नाम: शंकर केवट उम्र करीब 50 वर्ष

पिता का नाम: अक्कल केवट

निवासी: पतरेंगवा टोला शितलापुर, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज।

गिरफ्तारी की तिथि: 28 जून 2026 रविवार

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सभी आवश्यक और अग्रिम विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.