महराजगंज :निचलौल में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, एसडीएम और सीओ ने किया घाटों का निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज शनिवारको उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी निचलौल ने नगर पंचायत निचलौल के कोट वार्ड में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज शनिवारको उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी निचलौल ने नगर पंचायत निचलौल के कोट वार्ड में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


नगर पंचायत निचलौल द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए पिछले बीस दिनों से लगातार काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

त्योहार को देखते हुए निचलौल के सभी प्रमुख चौराहों पर छठ पूजा की सामग्रियों की दुकानें भी सज गई हैं। इन दुकानों पर श्रद्धालुओं द्वारा खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.