बलरामपुर :पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज अपर पुलिस अधीक्षकविशाल पाण्डेय के साथ थाना कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज अपर पुलिस अधीक्षकविशाल पाण्डेय के साथ थाना कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया।

बताते चले की निरीक्षण के दौरान एसपी महोदय ने मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केंद्र और महत्वपूर्ण रजिस्टरों (अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर) की गहनता से जाँच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय के सभी अभिलेखों को निरंतर अद्यतन (अपडेट) रखा जाए।

इसके अतिरिक्त, एसपी ने आरक्षी बैरक, थाना आवास और मेस का भी निरीक्षण किया तथा परिसर में विशेष रूप से साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24