बलरामपुर
बलरामपुर जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बुधवार को 2 लाख 22 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1.56 करोड़ रुपये की गैस सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बुधवार को 2 लाख 22 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1.56 करोड़ रुपये की गैस सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की गई।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सरकार की नीतियों से अब गैस सिलेंडर आसानी से घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे महिलाओं को धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति मिली है और उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन प्रदान करना है।
महराजगंज:सिसवा बाज़ार छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूकhttps://t.co/PQRtnaJwiY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2025























