बलरामपुर में 2.22 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिली सब्सिडी, ₹1.56 करोड़ ट्रांसफर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बुधवार को 2 लाख 22 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1.56 करोड़ रुपये की गैस सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बुधवार को 2 लाख 22 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1.56 करोड़ रुपये की गैस सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की गई।

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सरकार की नीतियों से अब गैस सिलेंडर आसानी से घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे महिलाओं को धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति मिली है और उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।

जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन प्रदान करना है।

 

 

 

Voice Of News24