बिहार क्रिकेट में नया इतिहास, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने रणजी ट्रॉफी टीम के उपकप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, महज़ 14 साल के युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए बिहार की 15 सदस्यीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, महज़ 14 साल के युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए बिहार की 15 सदस्यीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। टीम की कमान सकीबुल गनी के हाथों में है।

यह नियुक्ति वैभव के लिए सीनियर क्रिकेट की ओर एक बड़ा कदम है, जहाँ शानदार प्रदर्शन उन्हें भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे तक पहुंचा सकता है।

शानदार रिकॉर्ड और आईपीएल में धूम

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज दूसरा शतक (35 बॉल) जड़कर रिकॉर्ड बनाया है, वह आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (30 बॉल) हैं।

उन्होंने अपना पहला आईपीएल सीज़न राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला, जहाँ 7 मुकाबलों में 36 की औसत से 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।

जब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला था, तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल और 23 दिन थी।

वह अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं (यूथ वनडे में 143 रन और यूथ टेस्ट में 113 रन)।

बिहार रणजी ट्रॉफी 2025-26 की टीम : पीयूष कुमार सिंह, भास्कर दुबे, साकिबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्णव किशोर, आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार।

 

Voice Of News 24