महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विजयादशमी उत्सव को भव्य तरीके से मनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विजयादशमी उत्सव को भव्य तरीके से मनाया। यह उत्सव संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने पथ संचालन के साथ अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया।
संघ संस्थापक को श्रद्धांजलि
उत्सव की शुरुआत संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने उनके मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा ली।
पथ संचलन बृजमनगंज मार्ग से अत्यंत अनुशासित तरीके से प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान कस्बे के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया।
आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुज सिंह के साथ भारी मात्रा में पीएसी, स्थानीय पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही।
इस मौके पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, कोल्हुई मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, अनिल मिश्रा, श्रीराम जायसवाल, मधुर सिंह, सूर्यवीर सिंह, राममिलन जायसवाल, दिनेश पांडेय, विजय कुमार पांडेय, बिल्लू सिंह, प्रदीप पांडेय, शशांक चौबे, बृजेश, रवि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
महराजगंज:पुलिस अधीक्षक ने जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया सम्मानित, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर जोरhttps://t.co/6PSO4QUqlb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2025













