महराजगंज:चौकीदार के शव को कंधा देकर बहुआर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद निचलौल थाना क्षेत्र की बहुआर पुलिस चौकी के प्रभारी और जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद निचलौल थाना क्षेत्र की बहुआर पुलिस चौकी के प्रभारी और जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए एक बीमार चौकीदार कपिल देव (46) के शव को कंधा दिया और उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया।

मिश्रौलिया निवासी चौकीदार कपिल देव पिछले एक सप्ताह से पीलिया से ग्रसित थे। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद महराजगंज ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया।

रविवार सुबह सूचना मिलते ही बहुआर चौकी प्रभारी अपने जवानों (अंकित यादव, मनीष यादव और प्रखर कुशवाहा) के साथ मृतक के घर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी और खुद शव को कंधा देकर लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर श्मशान घाट तक पहुंचाया।

पुलिस की देखरेख में चौकीदार का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस विभाग के इस नेक कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है।

 

Voice Of News 24