मेरठ में ‘न्यूड’ युवक की दहशत, VIDEO वायरल: महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें, पुलिस ने लिया हिरासत में

मेरठ

मेरठ जनपद के टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की अश्लील हरकतों से स्थानीय महिलाओं और युवतियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की अश्लील हरकतों से स्थानीय महिलाओं और युवतियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यह युवक, जिसकी पहचान बंटी के रूप में हुई है, कथित तौर पर शराब के नशे में पूरे कपड़े उतारकर सड़कों पर घूमता है और महिलाओं से छेड़छाड़ करता है।

महिलाओं के लिए बना मुसीबत
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक शराब के नशे में न केवल निर्वस्त्र होकर घूमता है, बल्कि महिलाओं और युवतियों के सामने जाकर गलत इशारे करता है और उन्हें अपने निजी अंग दिखाकर अश्लील हरकतें करता है।

स्थानीय लोगों का आक्रोश: निवासियों ने बताया कि बंटी शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां भी हैं। घर में बहन और मां होने के बावजूद, वह इलाके की महिलाओं के साथ ऐसी घिनौनी हरकतें करता है।

परिवार पर आरोप: लोगों ने पहले कई बार युवक के परिजनों से शिकायत की थी, लेकिन परिवार ने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया, जिसके बाद उन्हें मजबूरन पुलिस से शिकायत करनी पड़ी।

पुलिस ने लिया एक्शन, युवक हिरासत में
यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हंगामा करने का VIDEO भी वायरल हो रहा है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को टीपी नगर थानाक्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा बिना कपड़ों के घूमने वाले युवक की सूचना मिली थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बंटी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Voice Of News24