महराजगंज : घर में काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत,घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रुदरौली में आज शुक्रवार को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रुदरौली में आज शुक्रवार को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आनंद प्रजापति (27) पुत्र ओम प्रकाश अपने घर में काम कर रहे थे, तभी वह अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक आनंद प्रजापति अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ और बिजली का तार खुला कैसे रह गया था।

 

Voice Of News 24