राष्ट्रपति मुर्मु 9 से 11 अक्टूबर तक गुजरात दौरे पर, सोमनाथ-द्वारका में करेंगी पूजा-अर्चना

ब्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 9 से 11 अक्टूबर 2025 तक तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 9 से 11 अक्टूबर 2025 तक तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रही हैं। इस दौरान वे राज्य के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगी, साथ ही आदिवासी समुदायों और शिक्षा जगत के साथ संवाद करेंगी।

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

राष्ट्रपति मुर्मु 9 अक्टूबर की शाम को राजकोट पहुँचेंगी।

10 अक्टूबर को वे प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।

इसके बाद वे गिर राष्ट्रीय उद्यान जाएंगी और सासन गिर में स्थानीय आदिवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगी।

11 अक्टूबर को वे द्वारका स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

गुजरात विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शिरकत

अपने दौरे के अंतिम दिन, 11 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मु अहमदाबाद स्थित गुजरात विद्यापीठ विश्वविद्यालय पहुँचेंगी। वहाँ वे विश्वविद्यालय के 71वें दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ जनजातीय समाज और शिक्षा के प्रति उनके निरंतर जुड़ाव को भी दर्शाता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.