सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर ANM निलंबित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने आज बुधवार को विकास खंड नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय बेलवा महादेव द्वितीय और आंगनबाड़ी केंद्र महादेवा पर आयोजित बीएचएनडी (बिहेवियरल चेंज एंड हेल्थ न्यूट्रिशन डे) कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान एएनएम रागिनी यादव अनुपस्थित पाई गईं। पूर्व में भी लापरवाही की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल एमओआईसी नौगढ़ से बात की और एएनएम को निलंबित करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चों के रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और पोषाहार वितरण की जानकारी ली।

सख्त निर्देश जारी

डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा बहुओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व लाभार्थियों को सूचित करें, ताकि कोई भी वंचित न रहे। उन्होंने बीएचएनडी दिवस पर गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम सुनिश्चित कराने और सभी लाभार्थियों को समय पर पोषाहार वितरित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.