महराजगंज: परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने – सामने भीषण टक्कर, 3 युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे छातीराम पुल के पास स्थित साईं मंदिर के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे छातीराम पुल के पास स्थित साईं मंदिर के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार शराब के नशे में थे।

हादसे की सूचना मिलते ही परतावल पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान
घायलों में दो युवक एक ही बाइक पर सवार थे, जिनकी पहचान महराजगंज के गनेशपुर, थाना भिटौली निवासी के रूप में हुई है। अतिकुल्लाह (19) पुत्र सरफुद्दीन,कयामुद्दीन सिद्दीकी (25) पुत्र रहमुद्दीन सिद्दीकी वहीं, दूसरी बाइक पर सवार तीसरा युवक गोरखपुर के पिपराइच, महरी निवासी राजन पांडेय (29) पुत्र सत्यप्रकाश पांडेय बताया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24