अयोध्या धाम में सनसनीखेज वारदात, BJP नेता आलोक सिंह को पूर्व सहयोगी ने गोली मारी , पूर्व सहयोगी गिरफ्तार

अयोध्या

अयोध्या धाम दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के समय अयोध्या के व्यस्त इलाके में एक सनसनीखेज गोलीकांड सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या धाम दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के समय अयोध्या के व्यस्त इलाके में एक सनसनीखेज गोलीकांड सामने आया है। बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद एडवोकेट आलोक सिंह को उनके पूर्व व्यवसायी सहयोगी ने नजदीक से गोली मार दी। यह वारदात उस समय हुई जब मां दुर्गा की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकल रही थी।

सिर और कंधे में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, आलोक सिंह जब विसर्जन शोभायात्रा में शामिल थे, तभी उनके पूर्व व्यवसायी सहयोगी ने उन पर फायरिंग कर दी। आलोक सिंह को एक गोली सिर में और दूसरी कंधे में लगी। गोली लगने से लहूलुहान हुए आलोक सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत श्री राम अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।

प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गोलीकांड प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24