महराजगंज: मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 4 लोग झुलसे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में विजयादशमी के अवसर पर आज बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में विजयादशमी के अवसर पर आज बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शेखपुरा से परासखाड़ झुंगवा जा रही दुर्गा प्रतिमा की लोहे की ट्रॉली 11,000 वोल्टेज के हाईटेंशन तार से टकरा गई, जिससे 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

झुके तार से फैला करंट, बाल-बाल बचे लोग

यह हादसा राम दरस गुप्ता के मकान के सामने हुआ, जहां बिजली का तार काफी झुका हुआ था। ट्रॉली के तार छूते ही उसमें भीषण करंट दौड़ गया। इस हादसे में अखिलेश गुप्ता, रामवती, इंद्रासन और रवीना सहित कुल 6 लोग झुलस गए।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को करंट की चपेट से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर दरोगा अजय वर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद करवाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24