मेरठ
मेरठ जनपद के मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर एक भारतीय सैनिक की पिटाई के मामले में तनाव बढ़ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर एक भारतीय सैनिक की पिटाई के मामले में तनाव बढ़ गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सरधना के टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। इस मामले में पुलिस ने 6 टोलकर्मियों और अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि घायल फौजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेना का जवान कपिल अपनी ड्यूटी पर लौट रहा था। भूनी टोल प्लाजा पर जाम लगने को लेकर उसकी टोलकर्मियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद टोलकर्मियों और उनके साथियों ने मिलकर जवान की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी जब गांववालों को मिली तो वे आक्रोशित हो गए।
ग्रामीणों का गुस्सा और पुलिस की कार्रवाई
गुस्साए ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए सरधना के पास स्थित एक अन्य टोल प्लाजा पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल जवान कपिल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#मेरठ जनपद के मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर एक भारतीय सैनिक की पिटाई के मामले में तनाव बढ़ गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सरधना के टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। pic.twitter.com/oNXtNHjPLA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2025























