महराजगंज
महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील के टेढ़ी घाट गंगापुर गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील के टेढ़ी घाट गंगापुर गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कच्चे मकान के अचानक ढह जाने से एक ही परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और उन्होंने बड़ी मुश्किल से घायलों को मलबे से बाहर निकाला।
सभी घायलों को तुरंत लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल, महाराजगंज रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान जनकराज (60), शांति (60), महेंद्र (38), सुनीता (35), मीरा (30), विनय (15), अनुप (7), और अनुस्का (6) के रूप में हुई है।
इस हादसे के बाद, पीड़ित परिवार, जिसकी आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है, की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। खबर लिखे जाने तक, कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है और न ही परिवार को कोई सरकारी सहायता मिली है। परिवार को तत्काल मदद और सहयोग की सख्त जरूरत है।
GK Questions :1888 में स्थापित डूरंड कप, फुटबॉल इतिहास में क्या विशिष्टता रखता है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/OMZl07omZB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 13, 2025























